फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers protested for not being paid

Sonebhadra News: भुगतान नहीं होने पर मजदूराें ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Aug 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Workers protested for not being paid
विंढमगंज। क्षेत्र के धरती डोलवा ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी में काम कर रहे मजदूरों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। वह कई महीनों से मजदूरी न मिलने से खफा थे।
विज्ञापन

धरती डोलवा ग्राम पंचायत के धांगर बस्ती में पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और सामान आपूर्ति का भुगतान कई महीनों से अटका है। भुगतान न होने से आजिज मजदूरों ने शनिवार को पानी टंकी के पास जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शामिल मजदूर अमरेश भारती उर्फ पप्पू ने कहा कि पानी टंकी के निर्माण में एमईएस एंटरप्राइजेज के ठेकेदार के माध्यम से वह काम कर रहे हैं, लेकिन महीनों से मजदूरी का भुगतान करने की बजाय टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से पूर्ण भुगतान ठेकेदार को देने की बात कही जा रही है। निर्माण सामग्री की आपूर्ति देने वाले सोनू कुशवाहा व दीपक यादव ने कहा कि भुगतान न होने का रोना रोया। डीएम को पत्र प्रेषित कर बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो हम सभी मजदूर पानी टंकी के पास रखे सामान रख लेंगे। प्रदर्शन में हरे कृष्ण कुमार, इंद्रदेव कुशवाहा, निरंजन यादव, शिवम, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed