फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers gear up for assembly elections

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Workers gear up for assembly elections
दुद्धी में एमएलसी आशुतोष सिन्हा को तहसील तिराहे के पास काला झंडा दिखाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का दुद्धी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर नारे लगाए। इस दौरान एमएलसी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों में दम-खम से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर बैठक में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के झूठ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश का सच भारी है। प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद यहां के शिक्षित वर्ग ने सपा पर भरोसा जताकर हमें एमएलसी बनाया। आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम भी सपा के पक्ष में आने वाला है। भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता में गुस्सा है। अब कार्यकर्ता कमर कसकर इस गुस्से को वोट में बदलने की मुहिम में लग जाएं। विधान परिषद में दुद्धी को जिला बनाने सहित यहां के कई मुद्दों को उठाया गया है। जल्द ही इसका समाधान भी होगा। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने कहा कि इससत्ता में कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जो परेशान हाल ना हो। जतना इस सरकार से राहत पाने का इंतजार कर रही है। विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्यामबिहारी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जुबेर आलम, केदार यादव, बुंदेल चौबे, कलामुद्दीन सिद्दकी, गौस मुहम्मद खान, नकचेदी यादव, वीरेंद्र कुमार, दिनेश यादव, दीपक जौहरी, मुजीब भाई, आशीष गुप्ता, अभिनव जायसवाल, विशाल जायसवाल, रामप्रवेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सपा एमएलसी को दिखाए काले झंडे
दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जाते समय सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को भाजपाइयों ने तहसील तिराहे पर काला झंडा दिखाया। आशुतोष सिन्हा वापस जाओ के नारे लगाते हुए भाजपाइयों ने जिला मंत्री दिलीप पांडेय व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन किया।इस दौरान अधिवक्ताओं से उनकी झड़प भी हुई। माहौल को देखते हुए एमएलसी का काफिला तहसील तिराहे से कचहरी न जाकर आगे विंढमगंज की ओर बढ़ गया। इसके बाद भाजपा नेता कचहरी गेट पहुंच गए। समारोह से एमएलसी के लौटते वक्त फिर नारेबाजी की। इस दौरान दीपक शाह, प्रेम नारायण उर्फ मोनू, सुमित सोनी, संजीव तिवारी, मनीष जायसवाल, धनंजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में उठाएंगे अवैध खनन का मुद्दा
चोपन। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने डाला में 26 दिन पूर्व खनन क्षेत्र में हुए हादसे में श्रमिक की मौत का संज्ञान लेते हुए परिजनों से मुलाकात की। देर शाम डाला पहुंचे एमएलसी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। डाला स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान एमएलसी ने कहा कि कोटा टोला निवासी श्रमिक स्व. पारस गोंड़ की मौत जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई है। डाला खनन में क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर खनन हो रहा है। जिला प्रशासन की इसमें मिलीभगत है। गलत तरीके से यहां के मजदूरों, आदिवासियों का शोषण हो रहा है। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इन मजदूरों से काम लिया जा रहा है। इनका कोई बीमा भी नही कराया जाता है। खनन में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए इस प्रकरण को विधान परिषद में उठाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव सैयद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed