{"_id":"623dbe3b4c0ee641516396fb","slug":"workers-demonstrated-against-the-evacuation-of-the-house-sonbhadra-news-vns644799569","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास खाली कराए जाने के विरोध में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास खाली कराए जाने के विरोध में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा परियोजना में कार्यरत संविदा श्रमिकों का घर खाली कराने की चल रही प्रक्रिया के विरोध में ऊर्जा भवन पर कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले पहुंचे सैकड़ों श्रमिकों ने प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कार्यरत संविदा श्रमिकों के घर खाली कराने की कोशिश बंद होनी चाहिए। प्रशासन के पास 564 श्रमिकों की जो लिस्ट है, उसमें कई त्रुटियां हैं। इसमें 25 वर्ष से कार्यरत संविदा श्रमिकों का नाम नहीं हैं। वक्ताओं ने कालोनी में बिजली, पानी के साथ अस्पताल में दवा नहीं मिलने पर कड़ा विरोध जताया। बिजली कर्मचारी संघ ने कहा कि संगठन को आंदोलन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, योगेंद्र दुबे, धर्मवीर यादव, प्रदीप कनौजिया, मधुकांत यादव, संजय शर्मा, हरिदर यादव, अंजार खान, बानी व्रत बनर्जी, अजीत साहू, पंकज सिंह, पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, चंद्रकांत, राजू, रोहित बिंद, आनंद सिंह, उदित नारायण सिंह, गुलाम मोहम्मद, प्रेमचंद वर्मा, राज मेहता, दिनेश कनौजिया, विनोद रजक, बचिया, राज कुमारी, परमेश्वरी, भगवान दास, अभिषेक पांडेय, बब्बन रजक, शिवम सिंह आदि रहे। अध्यक्षता प्रभात कुमार पांडेय ने की। संचालन योगेंद्र प्रसाद ने किया।