फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers created uproar due to lack of work from MNREGA

मनरेगा से कार्य न मिलने पर मजदूरों ने किया हंगामा

Fri, 01 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Workers created uproar due to lack of work from MNREGA
शाहगंज। घोरावल ब्लाक के खैरा ग्राम पंचायत में मनरेगा में काम करने को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों श्रमिकों ने हंगामा किया। मजदूर काम नहीं मिलने का आरोप लगा रहे थे। लॉकडाउन के चलते बाजारों में काम करने वाले मजदूर भी इन दिनों गांव में ही हैं। इसलिए जैसे ही मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में कोई काम लगाया जाता है वहां बड़ी संख्या में श्रमिक काम करने के लिए पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को ऐसी ही स्थिति में हंगामा हो गया। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिव ऋषि सोनकर ने गांव में काम की कमी के आरोप को नकारते हुए कहा कि गांव के लोग मनपसंद स्थल पर ही काम करना चाहते हैं। वह ग्राम पंचायत की आवश्यकता के अनुसार लगे कार्यस्थल पर नहीं जाना चाहते। इसीलिए कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed