Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   worker shouted slogans holding Rahul Gandhi poster alleging misbehavior by police in sonbhadra

UP: राहुल का पोस्टर लेकर चिल्लाया कार्यकर्ता, पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं, उठाकर ले गई टीम; 8 हिरासत में

Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
सार

National Herald Case: सोनभद्र में भी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले लेकिन पुलिस ने सभी को रोक लिया। इस दाैरान कांग्रेसियों और पुलिस में नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
worker shouted slogans holding Rahul Gandhi poster alleging misbehavior by police in sonbhadra
कांग्रेसजनों को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। हाईवे पर बैठकर जाम लगा रहे जिलाध्यक्ष समेत आठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और असंवैधानिक ढंग से एफआईआर का आरोप लगाया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता उरमौरा स्थित जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यालय की ओर से रवाना हुए। कुछ दूर बढ़ते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


इसे लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता हाईवे पर बीच सड़क पर बैठ गए। पार्टी नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से आधारहीन, अनैतिक और असंवैधानिक तरीके से मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे न्यायालय ने निराधार मानते हुए खारिज कर दिया। कांग्रेस ने इसे सत्य की जीत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किए जाने का आरोप लगाया। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, श्रीकांत मिश्र, कमलेश ओझा, प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, संगीता श्रीवास्तव, बेबी सिंह सहित आठ नेताओं को वाहन में बिठाकर चुर्क चौकी ले गई। कुछ ही देर में वहां अन्य कार्यकर्ता पहुंचकर भी पहुंच गए। बाद में सभी को रिहा कर दिया। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, कौशलेश पाठक, राजबली पांडेय, कन्हैया पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed