फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker killed, four injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत, चार घायल

Sun, 16 Oct 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Worker killed, four injured in a collision between two bikes
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में हरैया पहाड़ी के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मृतक के भाई समेत चार अन्य श्रमिक घायल हुए। उन्हें सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद एक श्रमिक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विसुंधरी गांव निवासी जयकुमार (35) मजदूरी करता था। वह अपने भाई बाबूलाल (30) के साथ किसी काम से घोड़ाचुआ गांव से घोरावल की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से खगिया निवासी विकास (25), सुरेश कुमार (20) और पड़वनिया निवासी विजय (27) एक बाइक पर सवार होकर कलवारी में हर घर जल योजना के तहत कार्य करने जा रहे थे। हरैया पहाड़ी के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में जयकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके भाई बाबूलाल समेत अन्य चारों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता, चौकी प्रभारी वंश नारायण राय आदि मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार को बाबूलाल की हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के छोटे भाई विजय कुमार ने बताया कि जयकुमार को एक पुत्री व 3 पुत्र हैं। करीब तीन साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उसे सात साल की एक पुत्री और 10 साल का एक पुत्र हैं। वहीं दूसरी पत्नी से उसे 2 साल व 8 माह के दो पुत्र हैं। जयकुमार की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की खबर सुनकर जयकुमार के वृद्ध पिता रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और करुण क्रंदन करते हुए बार-बार बेसुध हो जा रहे थे। वहीं विसुंधरी में घर पर मृतक की पत्नी, बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक छा गया। जिस जगह यह हादसा हुआ वह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पूर्व में हुई घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। आए दिन यहां होने वाले हादसों में वाहन सवारों का घायल होना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed