फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker dies after falling during work in under construction CHP

Sonebhadra News: निर्माणाधीन सीएचपी में कार्य के दौरान गिरने से श्रमिक की मौत

Wed, 02 Oct 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling during work in under construction CHP
मप्र की सीमा में स्थित एनसीएल के निगाही कोयला क्षेत्र में निर्माणाधीन कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरे संविदा कामगार की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने कार्य ठप कर दिया और जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनसीएल निगाही कोयला क्षेत्र में नई सीएचपी का निर्माण मधुकान कंपनी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम ऊंचाई पर कार्य कर रहा एक श्रमिक संतुलन बिगड़ने के बाद कई नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि कंपनी के नुमाइंदों ने मृत श्रमिक को घायल बता कर एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर साथी कामगार आक्रोशित हो गए। कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मृतक आश्रित को मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर नवानगर थाना टीआई ज्ञानेंद्र सिंह, एएसआई पिंटू राय सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बातचीत के जरिए मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मृतक श्रमिक का नाम अनिरुद्ध कुमार शाह (30) निवासी खुटार बैढ़न बताया।

अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई व मुआवजा देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका। निगाही के निर्माणाधीन सीएचपी में दो माह के दौरान यह दूसरी घटना है। आरोप है कि कंपनी सुरक्षा मापदंडों का ख्याल नहीं रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed