फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work will be done on clean coal technology, NCL takes CSIR-IICT Hyderabad along

स्वच्छ कोल तकनीक पर होगा काम, एनसीएल ने लिया सीएसआईआर-आईआईसीटी हैदराबाद को साथ

Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work will be done on clean coal technology, NCL takes CSIR-IICT Hyderabad along
एनसीएल ने सोमवार को सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के साथ क्लीन कोल टेक्नोलॉजी (स्वच्छ कोल तकनीक) के प्रयोग के लिए एक एमओयू किया है। एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, आरएन दूबे व सीएसआईआर के निदेशक डॉ. वीएम तिवारी व अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनसीएल मुख्य रूप से सीएसआईआर के साथ क्लीन कोल टेक्नोलॉजी, नवीकरणीय एवं वैकल्पिक ऊर्जा, पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियों की खोज, कोयला से हाइड्रोजन, अधिभार का लाभकारी उपयोग जैसी कई परियोजनाओं पर कार्य करेगी। एमओयू के क्रियान्वयन पर आगामी पांच वर्षों में एनसीएल लगभग 7.31 करोड़ खर्च करेगी। एनसीएल की यह पहल सीओपी-26 में भारत के पंचामृत दृष्टिकोण के अनुरूप है। देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता की दिशा में एनसीएल सीएसआईआर के सहयोग से राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ कोयला जगत से जुड़े हरित खनन एवं भविष्य की तकनीकी पर कार्य करेगी। हरित खनन की दिशा में एवं नेटजीरो कंपनी बनने के उद्देश्य से एनसीएल अपने निगाही क्षेत्र में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट स्थापित कर रही है। साथ ही अपने क्षेत्रों में एलईडी लाइटों व अन्य ऊर्जा दक्ष उपायों को अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed