फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work done by sticking flag symbol sticker on uniform

ध्वज का प्रतीक स्टीकर वर्दी पर लगाकर किया काम

Mon, 23 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Work done by sticking flag symbol sticker on uniform
सोनभद्र। जिले में सोमवार को पुलिस प्रशासन की तरफ से झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस लाइंस चुर्क में एसपी आशीष श्रीवस्तव ने झंडारोहण कर अपने वर्दी पर झंडे स्टीकर लगाया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को झंडा दिवस व उसके महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झंडे का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक का संदेश भी पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया। समारोह के दौरान एएसपी (मुख्यालय) ओपी सिंह, एएसपी (नक्सल) राजीव सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सदर कोतवाली में कोतवाल अंजनी कुमार राय ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह से अन्य थानों में भी झंडा दिवस मनाया गया। यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को %पुलिस झंडा दिवस% के रूप में मनाया जाता है। 23 नवम्बर 1952 के बाद प्रति वर्ष सैनिक कल्याण के लिए झंडे के स्टीकर जारी किए जाते हैं। पुलिस झंडा दिवस यानि प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालयों व कार्यालयों, पीएसी वाहिनियों, क्वार्टर गार्द, थानों, भवनों व कैम्पों पर पुलिस ध्वज फहराए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बाई जेब के ऊपर लगाया जाता है। यह सिलसिला 23 नवंबर 1952 से लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed