फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wood artisans caught with many electrically operated tools

विद्युत चलित कई उपकरणों के साथ पकड़े गए लकड़ी कारीगर

Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Wood artisans caught with many electrically operated tools
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के मनबसा गांव में मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना वन विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध तरीके से बनाए जा रहे फर्नीचर की लकड़ियां व इलेक्ट्रिक आरा मशीन समेत अन्य उपकरणों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई से लकड़ी का अवैध कार्य करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

म्योरपुर वन रेंज के मनबसा गांव में मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना वन विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके से अर्धनिर्मित फर्नीचर व लकड़ियां बरामद किया। इस दौरान मौके पर से ही इलेक्ट्रिक आरा मशीन समेत फर्नीचर बनाने वाले विद्युत चालित अन्य उपकरणों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में रामदास पुत्र सहदेव व सुग्रीव पुत्र रामशाह निवासी मनबसा, झारोकला कोतवाली दुद्धी के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर अवैध कटान में वन रेंजर समेत तीन लोगों पर कार्रवाई के बाद से ही वन महकमा काफी सक्रिय है। वन अपराध की सूचना पर लगातार कार्यवाही जारी हैं। प्रभारी रेंजर राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मनबसा से लकड़ी का अवैध कार्य करने वालों को दबोचा गया है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा बरामद लकड़ियों को सीज कर विद्युत चालित उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया है। वन विभाग द्वारा मंगलवार को की गई कार्यवाही में वन दरोगा विजेंद्र सिंह, विद्या पांडे, श्यामलाल, छोटेलाल, साजिद खान समेत बड़ी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed