फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women scattered in Rangilo Sindharo festival

Sonebhadra News: रंगीलो सिंधारो उत्सव में महिलाओं ने बिखेरा जलवा

Fri, 11 Aug 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women scattered in Rangilo Sindharo festival
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित एक लाॅन परिसर में शुक्रवार को मारवाड़ी सोन महिला व मारवाड़ी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रंगीलो सिंधारो उत्सव का आयोजन किया गया। गीत-संगीत की मोहक प्रस्तुतियां दी। आकर्षक स्टाल भी सजाए।
विज्ञापन

संगठन की महिला पदाधिकारियों ने सबसे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह का स्वागत किया। नपा अध्यक्ष ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए विविध कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। पदाधिकारियों के सफल प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया कि हर साल सावन के महीने में सिंधारा मेला का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें विविध स्टाल, खेलकूद, नृत्य आदि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

इस आधार पर सिंधारा क्वीन का चयन किया गया। बताया कि मेले में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने कल्चर वाॅक का प्रदर्शन किया। इसमें सबने अलग-अलग राज्यों से जुड़ी झलक दिखाई। इस मौके पर मीरा जालान, अनिता थरड, सुनिता सांवरिया, अनिता कानोडिया, ज्योति मित्तल, ममता मित्तल, उमा जैन, एकता केजरीवाल, रितु जालान, रंजना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed