फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women 's rights Awajrali elevated in women panchayat Nikaltin

महिला पंचायत में बुलंद की हक की आवाज

Sun, 28 Dec 2014 11:21 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 28 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women 's rights Awajrali elevated in women panchayat Nikaltin
भारतीय प्रगतिशील महिला संघ के बैनरतले एक दिवसीय महिला महापंचायत का आयोजन रविवार को तहसील परिसर में किया गया। विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाआें ने यहां धरना देकर अपने हक की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


महिला संघ के बैनर तले अध्यक्ष ममता मौर्य की अगुवाई में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और रसोइयां ने नगर में जुलूस निकाला।

इस दौरान महिलाएं विभिन्न विभागों में संविदा पर काम कर रही महिलाओं को नियमित रूप से नियुक्त करने, राज्य कर्मी का दर्जा देकर वेतन देने की मांग से संबंधित नारेबाजी कर रही थीं।
विज्ञापन


तहसील में पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गया। यहां जिलाध्यक्ष ममता मौर्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अवकाश घोषित किया जाए और महिला विरोधी अपराध को रोकने के लिए कडे़ कानून बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जनजागरण अभियान चलाया जाए, जिससे लोगोें के विचारधाराओं में परिवर्तन लाया जा सके। कहा कि धार्मिक रुढ़ियों और अंधविश्वास के कारण महिलाओं का शोषण हो रहा है।

महिलाओं ने क्षेत्र में बन रही अवैध शराब पर भी अंकुश लगाने की मांग की। अधिवक्ता  प्रभु सिंह ने कहा कि कनहर  सिंचाई परियोजना पर तथाकथित लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए राजनीति कर रहे हैं।


ऐसे लोगों को चिह्नित करना चाहिए। कहा कि दुद्धी तहसील  क्षेत्र की जनता अपना अधिकार लेने के लिए गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने में विश्वास करती हैं।

उन्होंने दुद्धी को जिला बनाने की मांग की। इस मौके पर उषा, सावित्री, अंजुलता, जागोदेवी, शांति, गायत्री, रेनू आदि मौजूद रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed