{"_id":"5f9701488ebc3e9bb02fe541","slug":"women-s-help-desk-started-in-all-four-tehsils-sonbhadra-news-vns5549350152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क शुरू
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में मिशन महिला हेल्प डेस्क के उद्दघाटन समारोह को संबोधित करते जिला पंच
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले के चारों तहसीलों में सोमवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। सदर तहसील मेें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काट कर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाने की दिशा में कार्य कर रही है। महिलाओं की मदद करने के लिए सभी थानों और तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क को खोला गया है। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वे अपनी बातें बेझिझक बता सकें। एसडीएम कृपाशंकर पांडेय, एएसपी ओपी सिंह और सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निस्तारण कराया जा रहा है। कोतवाल अंजनी कुमार राय, कानूनगो अमरेश, लेखपाल पूजा आदि मौजूद रही।
घोरावल: मिशन शक्ति के अंतर्गत घोरावल तहसील में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा राय ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर दो महिला लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां महिला अपराध, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन अथवा महिलाओं की किसी भी प्रकार की समस्याओं की शिकायत की जा सकती है।उनकी समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाएगा और तहसील प्रशासन द्वारा इसका फीडबैक लेकर समस्या का पूरी तरह निराकरण करने का काम किया जाएगा। महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य है महिला की समस्या का पूरी तरह समाधान। प्राथमिक विद्यालय ओड़ाहथा, काशीराम कंपोजिट घोरावल प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण संबंधी अनेक रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आईआईटी में चयनित साक्षी मिश्रा, यूपीएसईई में चयनित ग्लोरी गुप्ता एवं आईईआरटी में चयनित साक्षी मिश्रा को एसडीएम ने कलम व डायरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार विकास पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिका कौशरजहां सिद्दीकी,नीरा सिंह ,अनीता सिंह,वंदना देवी,तहसीलदार विकास पांडेय, बीईओ उदयचंद्र राय, एसआरजी संजय मिश्रा, अशोक त्रिपाठी,अमृता राय विनोद कुमार, दीनबंधु त्रिपाठी, अशोक मिश्रा इत्यादि रहे।