फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women's gas cylinders

महिलाओं में बांटे गैस सिलेंडर

Fri, 20 Apr 2018 11:11 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Fri, 20 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women's gas cylinders
ओबरा क्षेत्र के पनारी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन बांटते विधायक संजीव गोंड। - फोटो : सोनभद्र
 जिले में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री उज्जवला महा पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें गरीबों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर और उससे जुड़ा स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र और राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।  
विज्ञापन


कोन ग्राम पंचायत में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने 251 महिलाओं को गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया। कमला गैस एजेंसी कचनरवा में मंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा ने 101 लोगों को गैस चूल्हा, सिलेंडर बांटा। एजेंसी संचालक राजीव जायसवाल, विनय उपाध्याय मौजूद रहे। खलियारी: पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलियारी पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे ने 120 गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर बांटा। आलोक सिंह, संदीप मिश्रा, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, मैनेजर प्रभात सिंह मौजूद रहे। म्योरपुर: गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को भारत गैस ने सौ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के संयोजक श्रीनारायण पांडेय, कुबेरनाथ सिंह, भारत पेट्रोलियम के अधिकारी अश्वनी सिंह, एजेंसी संचालक निलय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
दुद्धी: क्षेत्र के रजखड़ गांव के पंचायत भवन में 57 महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया गया। भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, धनंजय रावत, राजू कुशवाहा, मोहित अग्रहरि, इंडेन गैस एजेंसी के संदीप अग्रवाल मौजूद रहे। डाला: चोपन ब्लॉक के पनारी ग्राम पंचायत के ओबरा गांव, बिल्ली-मारकुंडी के पंचायत भवन पर ओबरा विधायक संजीव सिंह गौड़ व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी ने गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किया। सलखन: सदर ब्लॉक के मारकुंडी बाजार में कैंप लगाकर गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने 11 महिलाओं को सिलेंडर चूल्हा और 145 पात्रों को कनेक्शन का स्वीकृति पत्र दिया। संचालन दिनेश स्वरूप समेत कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed