फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women's Day: Shweta is touching the heights of success with hard work and dedication

महिला दिवस: कड़ी लगन व मेहनत से श्वेता छू रही कामयाबी की बुलंदी

Mon, 07 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women's Day: Shweta is touching the heights of success with hard work and dedication
रेणुकूट। नगर की रहने वाली युवती ने अपनी मेधा का ऐसा परचम फहराया कि उनका चयन विश्व की प्रसिद्ध कंपनी में एक झटके में हो गया। आज वे एक कामयाब बेटी के साथ ही कामयाब पत्नी व बहू भी बन गई हैं। उनके इस सफलता से न सिर्फ मायके के लोग गौरवान्वित हैं, बल्कि श्वेता के इस कामयाबी से ससुराल पक्ष के लोग भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन

बचपन से रेणुकूट में रहकर पलने बढ़ने वाली श्वेता विश्व की प्रख्यात कंपनी वेल्स फ़ार्गो बैंक में सीनियर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। श्वेता अपनी प्रतिभा के बल पर आज लगभग 4.56 करोड़ सालाना के पैकेज पर काम कर रही हैं और वह अमेरिका के नार्थ कैरोलिना प्रांत में रह रही हैं। उनके पिता एसके सिंह नगर में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नौकरी करते थे। श्वेता ने हिंडाल्को इंटरमीडिएट कॉलेज से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। श्वेता को जानने वाले लोगों का कहना है कि वह बचपन से ही मेधावी थी और पढ़ाई में हमेशा अव्वल आती थी। उनके पति पंकज कुमार भी आईआईटी गुवाहाटी के छात्र रहे हैं और वह भी उसी कंपनी में लगभग 7.50 करोड़ रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रहे हैं। अपने पति से प्रेरित होकर वह लगातार प्रयास कर रही थी। वर्ष 2020 में पहली बाहर आए कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने समय निकालकर आईटी का ऑनलाइन कोर्स किया और नियमित पढ़ाई में लगी रही और उन्होंने इस प्रतिष्ठित बैंक में सिस्टम इंजीनियर की पोस्ट हासिल की है। उन्हें बीते माह फरवरी में उसी कंपनी में नौकरी का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने यह प्रतिष्ठित कंपनी ज्वाइन की। श्वेता बताती है के लगन व मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। अभिभावकों को भी लड़कियों की शिक्षा-दीक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed