फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women's cricket competition: Singrauli defeated Sidhi by six wickets

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : सिंगरौली ने सीधी को छह विकेट से हराया

Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women's cricket competition: Singrauli defeated Sidhi by six wickets
शक्तिनगर/सिंगरौली। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एपीएस रीवा स्टेडियम में सीनियर महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच खेला गया। प्रतियोगिता में सिंगरौली ने सीधी को छह विकेट से पराजित कर दिया। डीसीए सचिव विजयानंद जायसवाल ने मुताबिक सिंगरौली और सीधी के बीच खेले गए मैच में सीधी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीधी की पूरी टीम 31.3 ओवरों में 164 रन बनाकर आल ऑउट हो गयी।
विज्ञापन

सीधी की तरफ से सपना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की पारी खेली और महज 3 रनों से शतक बनाने से चूक गयी। सिंगरौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इशिका, रचना, शांति और अमृता ने 2-2 विकेट लिए। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली की टीम ने 32.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सिंगरौली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साक्षी तिवारी ने सर्वाधिक 46 रन और रचना यादव ने 40 रनों की पारी खेली। सीधी की भावना ने 2 विकेट लिए। इसके साथ सिंगरौली महिला टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में सीधी महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया। 25 जनवरी को सिंगरौली का मुकाबला रीवा और सतना के महिला खिलाडिय़ों से बनी कंबाइंड डिस्ट्रिक्ट टीम से होगा। सिंगरौली टीम की जीत पर सिंगरौली डीसीए के अध्यक्ष कांतदेव सिंह, चेयरमैन आरके सिंह, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, सचिव विजयानन्द जायसवाल, सह सचिव पुरुषोत्तम सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सिंह एवं सदस्यगण सुखविंदर सिंह, दुष्यंत सिंह तोमर, पारसनाथ सिंह, डॉ. राजेश सेठ, सुरेंद्र बहादुर सिंह, हरप्रीत सिंह, दीपेंद्र सिंह, राकेश बहादुर सिंह, शारदा प्रसाद गुप्ता, प्रमोद सिंह तोमर एवं रामेश्वर मंडल ने टीम के कोच धनंजय सिंह और खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed