फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women danced to bhajans at the Dugdheshwar Mahadev Temple; the temple premises resonated with the glory of Lord Shiva.

Sonebhadra News: दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में भजनों पर झूमी महिलाएं, शिव महिमा से गूंजा मंदिर परिसर

Tue, 04 Aug 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women danced to bhajans at the Dugdheshwar Mahadev Temple; the temple premises resonated with the glory of Lord Shiva.
रॉबर्ट्सगंज दुधेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
सोनभद्र। सावन माह की धार्मिक आस्था पूरे जिले में चरम पर है। इसी क्रम में नगर के उत्तर मोहाल स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार की शाम स्थानीय महिलाओं की ओर से भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान शिव की महिमा से जुड़े भक्ति गीतों पर महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नृत्य किया। देर शाम तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और शिव भजनों की गूंज से भक्तिमय बना रहा। भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। शिव भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर श्रद्धालु महिलाएं भावविभोर होकर झूमती रहीं। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।स्थानीय महिलाओं ने बताया कि सावन माह भर दूधेश्वर महादेव मंदिर में नियमित रूप से भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसमें आसपास की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं और भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन करती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शारदा, आरती, पूनम, श्रद्धा, प्रियंका, राधिका, सुमित आदि महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed