अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में एक सप्ताह से चल रहे गणेश पूजनोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समिति के लोगों ने परिवार संग गाजे-बाजे के साथ नाचते झूमते भगवान श्रीगणेश को विदाई दी। इस दौरान बच्चों से सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर के राजकीय इंटरकॉलेज के समीप कर्मचारियों की ओर से श्रीगणेश पूजन महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर को किया गया था। जो 20 सितंबर तक पूजन एवं भजन कार्यक्रम के साथ चला। बीते शुक्रवार को बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। अगले दिन शनिवार को भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों के साथ कलाकारों ने भोले बाबा, काली जी झांकी की प्रस्तुति दी। रविवार को भंडारे के साथ पूजनोत्सव का समापन हो गया। सोमवार को भगवान श्रीगणेश को भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते उन्हें विदाई दी गई। पूजा के मुख्य यजमान कमलेश कुमार रहे। कार्यक्रम में विकास जायसवाल, बृजेश शर्मा, सुरेश प्रजापति, मनीष मिश्रा, धीरज, संजय शर्मा, योगेंद्र मिश्रा, मिथिलेश राय, डीके सिंह, मुकेश जायसवाल, अम्बरीश सिंह व महिला मंडल मौजूद रहीं।

त्रिनगर/धनगढ़ी बैरियर से भारतीय ट्रक के लड़ने से टूटा बैरियर। संवाद