फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   D.El.Ed.: Exams for 3 subjects on the first day.

डीएलएड : पहले दिन 3 विषयों की परीक्षा

Tue, 22 Sep 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed.: Exams for 3 subjects on the first day.
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में डीएलएड परीक्षा के पूर्र्व जांच करती ​शि​क्षिक
सोनभद्र। डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से राॅबर्ट्सगंज नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए डायट स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। डायट प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने बताया कि सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया और दूसरी पाली में शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। 22 सितंबर को तीन पालियों में विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। वहीं 23 सितंबर को हिंदी, संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। पहले दिन शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार तथा समावेशी शिक्षा की परीक्षा होगी। 25 सितंबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन, 26 सितंबर को हिंदी, संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed