{"_id":"5ef0e71d8ebc3e42b32039b3","slug":"women-beat-up-young-men-publicly-sonbhadra-news-vns53149202","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सरेआम युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सरेआम युवकों को पीटा
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील के समीप सोमवार को कुछ महिलाओं ने सरेआम दो युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पैदल कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। महिलाओं का आरोप है कि युवकों ने एक विवाहिता से शारीरिक संबंध बनाने वाले 17 वर्षीय किशोर को भगा दिया है। जबकि किशोर कोर्ट में शादी करने के लिए जा रहा था। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां का उसी गांव के ही रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर से प्रेम चल रहा था। कुछ दिन पूर्व विवाहिता एवं किशोर ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं हुए। हालांकि सोमवार को विवाहिता और किशोर कोर्ट में शादी करने के लिए निकले। इस बीच राबर्ट्सगंज तहसील से अचानक किशोर गायब हो गया। इससे नाराज होकर विवाहिता ने अपने महिला परिजनों के साथ तहसील के समीप मौजूद आरोपी किशोर के भाई और उसके मामा की पिटाई शुरू कर दिया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि किसी ने बीच बचाव नहीं किया। इसके बाद महिलाओं ने दोनों को पैदल कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। विवाहिता का आरोप था कि दोनों युवकों ने किशोर को भगाया है। मारपीट में जख्मी दोनों युवकों का कहना था कि महिलाओं ने अनायास उनकी पिटाई की है।
कोतवाली के इंस्पेक्टर वेंकटेश तिवारी ने बताया कि इस मामले अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।