फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women and girls made aware about the schemes of the government

सरकार की योजनाओं के प्रति महिलाओं-युवतियों को किया जागरूक

Thu, 28 Apr 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Women and girls made aware about the schemes of the government
विंढमगंज थाना क्षेत्र झारखंड बॉर्डर पर मिशन शक्ति के तहत जागरुक करती महिला पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज की न्यू कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज-4 के तहत महिला कल्याण विभाग की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक व ओआर डब्ल्यू शेषमणि दूबे ने मुख्यमंत्री बालसेवा सामान्य व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के बारे में तथा वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी व बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचंद्र ने महिलाओं से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा फार्म भरवाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं।
विज्ञापन

वहीं झारखंड बॉर्डर से सटे इलाकों में स्थानीय पुलिस की टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। महिला आरक्षी नीतू सिंह ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वाशलंबन और सशक्तिकरण को लेकर चल रही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पंफलेट देकर महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों को बताया। आपात स्थिति में उसकी मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए है। बस आप बिना किसी डर या झिझक के जरूरत पड़ने पर समय से सूचना उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed