फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman who went to cut grass in the field dies of snakebite

Sonebhadra News: खेत में घास काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत

Mon, 29 Jul 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to cut grass in the field dies of snakebite
अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में खेत में घास काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


कुलडोमरी गांव के लोझरा टोला निवासी सीता देवी (30) रविवार की दोपहर अपने खेत में घास निकालने गई थी। इसी दौरान उसकी नजर सांप पर पड़ गई। सांप को देखकर वह भागने लगी तो सांप भी उसके पीछे आने लगा। सांप ने उसे डस लिया।
महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन एंबुलेंस से महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घाेषित कर दिया। महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे रामलल्लू ने बताया कि जब वह महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। डॉक्टर आधे घंटे बाद पहुंचे। सीता के दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन


सर्पदंश से 20 से अधिक मौतें
बरसात के बाद जिले में सर्पदंश के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 20 से अधिक मौत सर्पदंश से हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2021-22 में 82 लोगों ने जान गंवाई थी। 2022-23 में 67 और 2023-24 में 71 लोगों की सिर्फ सर्पदंश से मौत हुई थी। यह सिर्फ वह आंकड़े हैं, जिसमें पोस्टमार्टम कराया गया है। ज्यादातार घटनाओं में पोस्टमार्टम के बिना ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर देते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक कराने की बजाय मरीज को तत्काल नजदीकी अस्पताल लाकर एंटी स्नेक वैनम लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed