फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman who went to collect wood in the forest died due

Sonebhadra News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला की करंट से मौत

Tue, 16 Jan 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman who went to collect wood in the forest died due
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के गड़िया जंगल में मंगलवार को एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहां पहले से तार टूटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी कुसुमी देवी (60) पत्नी लालू प्रसाद खाना बनाने के लिए लकड़ी बीनने मंगलवार की दोपहर पास में मौजूद जंगल में गई थी। उसके साथ बहू झुन कुमारी और गांव की शिवकुमारी भी थीं। लकड़ी बीनने के दौरान ही कुसुमी का पैर जंगल में फैले खुले विद्युत तार पर पड़ गया।
विज्ञापन

इससे वो बुरी तरह झुलस गई। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक ग्रामीण पहुंचे जलकर उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने जंगल में 11 हजार वोल्टेज क्षमता के टूटे हुए तार को मौत का कारण बताया है। सूचना पर पहुंचे एसआई शाहिद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया। ग्रामीण कार्रवाई व मुआवजा की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। उच्चाधिकारियाें से वार्ता कर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई।

लाइनमैन से इस बारे में जानकारी मिली है। तार किन कारणों से टूटा था, इसके लिए बुधवार को खुद मौके पर जाकर छानबीन करेंगे। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -महेश राम, जेई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed