फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman was murdered on suspicion of witchcraft

Sonebhadra News: जादू-टोना के शक में हुई थी महिला की हत्या

Mon, 24 Jul 2023 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Woman was murdered on suspicion of witchcraft
ओबरा। ग्राम पंचायत पनारी के टोला कुम्हिया में रविवार को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी पति व उसके साथी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने दावा किया कि जादू-टोना का शक ही हत्या की वजह थी। घटना से कुछ देर पहले भी उनके बीच इसे लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश प्रताप यादव ने बताया कि रविवार को कुम्हिया में रजवंती देवी (45) पत्नी रामनाथ का शव खेत में मिला था। मृतका के पुत्र चंद्रिका ने आशंका जताई थी कि पिता व उसके साथी रामसिंह ने मिलकर रजवंती की हत्या की है। इसके बाद से केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह कमाई जंगल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी राम सिंह ने बताया कि मृतका रजवंती जादू टोना करती थी। इसके चलते उसकी मां बीमार हो गई। एक वर्ष पूर्व उसकी मृत्यु भी हो गई। आरोपी पति रामनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी शराब पीकर अक्सर उससे मारपीट करती थी। इन्हीं सब बातों से आजिज आकर पति रामनाथ व उसके साथी रामसिंह ने मिलकर योजना बनाई। रविवार की भोर में मृतका का पति रामनाथ और उसका साथी राम सिंह एक साथ कहीं गए थे। वहां तीनों ने बैठ कर शराब पी। इसके बाद घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रजवंती के सिर पर लकड़ी की थून्नी से कई बार वारकर उसकी हत्या कर दी। शव को उसी के खेत में फेंक दिया था, ताकि किसी को शक न हो। क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed