फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman took away Shivalinga from the temple

Sonebhadra News: मंदिर से शिवलिंग उठा ले गई महिला, एक घंटे बाद बरामद

Sun, 29 Oct 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman took away Shivalinga from the temple
नगर के पुरानी बाजार में चांदीवाले मोड़ के पास स्थित शिव मंदिर से शनिवार की रात शिवलिंग गायब होने से खलबली मच गई। घटना की जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही एक महिला की टोकरी से शिवलिंग बरामद कर लिया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब करीब आठ बजे वार्ड संख्या सात के सभासद सत्यम मोदनवाल कस्बे के चांदी वाले मोड़ पर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने करने गए तो वहां से शिवलिंग गायब देख सन्न रह गए। आसपास सब्जी बिखरा हुआ था। शिवलिंग गायब होने की सूचना मिलते ही लोगों बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिर पहुंचकर विरोध जताने लगे। कुछ ही देर में सीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक महिला की भूमिका संदिग्ध दिखी, वह टोकरी सिर पर लेकर वहां से गुजर रही थी। इसके बाद पुलिस व नगर के कई युवक महिला की तलाश में जुट गए। सीओ ने महिला को घोरावल गल्ला मंडी के गेट के पास एक चाय-नाश्ते के दुकान पर देखा तो उसकी तलाशी कराई। महिला के सिर पर रखी टोकरी में शिवलिंग मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह व नगरवासियों की मौजूदगी में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रसून कुमार और रिंकू अग्रहरि ने मंदिर में शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक कर हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पुनः स्थापित किया।

इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि मंदिर से शिवलिंग के गायब होने का पता चलते ही एक घंटे के भीतर एक महिला के पास से बरामद कर लिया है। छानबीन में महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ पाई गई। पूरे मामले की जांच की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed