{"_id":"64d67c384ec762da3f0f7d29","slug":"woman-suffering-from-fever-died-relatives-created-ruckus-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2176-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बुखार से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बुखार से पीड़ित महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। वह बुखार पीड़ित थी। परिजनों ने उपचार में लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया (बाजूतारा) गांव निवासी मालती (25) पत्नी रविंद्रनाथ को बृहस्पतिवार की शाम बुखार आ रहा था। उसे शुक्रवार को उसने घर पर खाना बनाकर सभी सदस्यों को खिलाया। इसके बाद खुद भी भोजन किया। बुखार और कमजोरी के कारण वह उपचार के लिए अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर शुक्रवार की दोपहर सोमनाथ मंदिर के करीब स्थित एक क्लीनिक में पहुंची। परिजनों के मुताबिक वहां महिला को एक बोतल पानी चढ़ाया गया। दूसरा बोतल लगाने के बाद डॉक्टर ने बोतल में इंजेक्शन से दवा मिलाया। आरोप है कि इसके बाद से मालती की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि मौत होने पर चिकित्सक ने महिला को बेहोश बताकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वालाें ने हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है।
दो मासूमों के सिर से उठा मां की ममता का छाया
मृतका मालती की शादी कुछ वर्ष पूर्व ही रवींद्रनाथ से हुई थी। उसका मायका खैरपुर में है। वह दो बच्चों की मां थी। इसमें से एक की उम्र ढाई वर्ष और दूसरे की उम्र करीब चार साल है। बच्चों से लेकर परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।