फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman Shikshamitra expelled from fraternity for worshiping Tulsi puja at home victim pleaded for justice in sonebhadra police station in up

यूपीः घर में तुलसी पूजा करने पर महिला शिक्षामित्र को बिरादरी से किया बाहर, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 11 Sep 2021 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

प्रदेश में आज भी सामाजिक कुरीतियां व्याप्त हैं, जिसकी वजह से कई परिवारों को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सोनभद्र के इकदीरी गांव निवासी शांति देवी के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है।

विज्ञापन
Woman Shikshamitra expelled from fraternity for worshiping Tulsi puja at home victim pleaded for justice in sonebhadra police station in up
तुलसी की पहले पूजा करने पर महिला का सामाजिक बहिष्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आधुनिक युग में भी प्रदेश के कई गांवों में लोग पुरानी धारणाएं और कुरीतियों से नहीं उबर पा रहे। सोनभद्र जिल के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में तुलसी की पहले पूजा करने से गुस्साए ग्रामीणों ने महिला शिक्षामित्र को बिरादरी से ही बाहर कर दिया है।

विज्ञापन


वह पिछले एक साल से अपना अधिकार पाने को भटक रही है। शनिवार को महिला शिकायत लेकर थाने में पहुंची तो हर कोई अवाक रह गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। प्रदेश में आज भी सामाजिक कुरीतियां व्याप्त हैं, जिसकी वजह से कई परिवारों को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोनभद्र के इकदीरी गांव निवासी शांति देवी के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है। वो  शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। महिला के मुताबिक सितंबर 2020 में अपने घर पर गोबर से पोताई कर आंगन में तुलसी की पूजा करवाई थी। इस पर बिरादरी के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बगैर बैगा (कुल देवता) की पूजा किए अपने घर में पूजा कैसे करवा दी। यह परंपराओं के विरुद्ध है। लिहाजा उसे बिरादरी से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हिंडाल्को के उपाध्यक्ष के इकलौते बेटे की मौत

वर्ष 2004 में भी किया गया था बिरादारी से बाहर, पति भी नहीं देता साथ

महिला ने बताया कि वर्ष 2004 में भी लोगों ने बिरादरी से निकाल दिया था और चार वर्षों तक बिरादरी से बाहर रखे रहे। इसके बाद बकरा-भात खिलाने के बाद पुन: बिरादरी में शामिल कर लिया गया। महिला ने 31 अगस्त को बभनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। महिला की दो पुत्री और एक पुत्र है।

उसका कहना है कि पति भी उसका साथ देने की बजाय समाज के लोगों के साथ खड़े हो जाते हैं। महिला ने शनिवार को पुन: बभनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed