फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's dead body found hanging

Sonebhadra News: महिला का फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 02 Jan 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging
ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराज नगर में सोमवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा तथा कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार त्रिपाठी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जेबा परवीन (26) पत्नी आसिफ अली निवासी गजराज नगर का शव भोर में लगभग चार बजे के करीब दुपट्टे के सहारे टीन शेड के मकान में लगे पाइप में लटकता मिला। परिवार के लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं इस मामले में मृतका के भाई अब्दुल रज्जाक सिद्दीकी निवासी गनियारी रोड थाना बैढ़न ने घटना की लिखित सूचना थाने में दी है। थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। हालांकि विवाहिता की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed