फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging on a noose in sonbhadra

सोनभद्र: छठ का व्रत पूरा कर घर लौटी महिला का फंदे पर लटकता मिला शव, प्रधान पद की रह चुकी है प्रत्याशी

Thu, 11 Nov 2021 06:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 06:25 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अाने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। महिला बीते पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी रह चुकी है।

विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र में कोन ग्राम पंचायत कचनरवा के रोहीनवादामर टोला में विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता शव मिला। परिवार की मंगलकामना के लिए उसने छठ का व्रत किया था। व्रत का पारण करने के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। कचनरवा के रोहीनवादामर टोला निवासी पवन पासवान की पत्नी अंजू (25) ने छठ व्रत किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह अर्घ्य देने के बाद वह घाट से घर आई। पारण के बाद वह अपने भाई की सगाई में शामिल होने मायके भवनाथपुर जाने की तैयारी में थी। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे अंजू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर फंदे पर अंजू का शव लटक रहा था। अंजू बीते पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी भी रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed