फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body broken into three pieces, innocently safe

तीन टुकड़ें हुआ महिला का शरीर, मासूम सलामत

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman's body broken into three pieces, innocently safe
पड़ोसी राज्य मप्र के सिंगरौली में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर महिला का शव तीन टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के पास नौ माह की बच्ची सलामत मिली। मासूम को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच खुदकुशी और दुर्घटना मानकर की जा रही है। शनिवार सुबह पश्चिम मध्य रेल के गजराबहरा स्टेशन के पास ट्रेन पटरी के किनारे एक महिला का शव तीन टुकड़ों में बंटा मिला। घटनास्थल के समीप करीब नौ माह माह की दुधमुंही बेहोशी की हालत में पाई गई। सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। मासूम का इलाज चल रहा है और उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। घटना सरई थानाक्षेत्र की है। महिला की पहचान रामवती सिंह के रूप में हुई, लेकिन अन्य विवरण नहीं मिल सका है। सरई टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। चर्चा है कि महिला आत्महत्या की नियत से ट्रैक पर गई थी। इसलिए पुलिस खुदकुशी और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed