{"_id":"5fa97c8f8ebc3e9bda53800a","slug":"woman-injured-by-train-hit-sonbhadra-news-vns557526175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के धक्के से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के धक्के से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव के कुसम्हवा टोले में बेटे की रेलवे ट्रैक में फ़ंसी साइकिल को निकालने के दौरान ट्रेन से धक्का लगने से महिला घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
दुद्धी वन रेंज में कार्यरत चौकीदार अशोक कुशवाहा की पत्नी रुदा देवी अपने बेटे के साथ किसी काम से रविवार को गुलाल झरिया गांव गई थी। लौटते समय शाम को उसके बेटे की साइकिल रेलवे पटरी में फंस गई। बेटे ने उसे छोड़कर रेलवे पटरी पार कर लिया। लेकिन उसकी मां साइकिल निकालने लगी। इतने में दुद्धी स्टेशन से झारखंड जा रही स्टाफ स्पेशल ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। महिला को सिर में गंभीर चोट आई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। साथ ही बेटे ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। उधर, सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल लौट आए। सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।