{"_id":"609fe3978ebc3eff5c30b794","slug":"woman-going-to-sister-s-house-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-vns589626524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
शाहगंज/घोरावल ससुर की तेरहवीं कार्यक्रम बिताने के बाद बड़ी बहन के दसवां संस्कार में भाग लेने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के औराही चट्टी के पास भगवास गांव में हुई, जहां चलती बाइक के ब्रेक लेने के दौरान मोटरसाइकिल से गिरकर महिला गिर कर घायल हो गई। परिजन घायल को राबर्ट्सगंज के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन शव लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मुंहकुचवा निवासी मंजू तिवारी (57) पत्नी सुमन तिवारी औराही चट्टी के पास भगवास गांव में राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर चलती बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही सिद्धी गांव से उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उन्हें राबर्ट्सगंज में एक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धी गांव निवासी उनके रिश्तेदार नीरज पांडेय ने बताया कि मृतका मंजू तिवारी के पति सुमन तिवारी मिर्जापुर जिला में अधिवक्ता हैं। बीते दिनों मंजू तिवारी की बड़ी बहन सिद्धी गांव निवासी बीना पांडेय पत्नी कैलाश पांडेय की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह बड़ी बहन के दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने बेटे गोलू तिवारी के साथ मोटरसाइकिल से सिद्धी गांव जा रही थीं। औराही चट्टी के पास भगवास गांव में अचानक मोटरसाकिल का ब्रेक लेते ही वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके रिश्तेदार उन्हें लेकर राबर्ट्सगंज में एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर ही मृतक के बड़ी बहन का घर था। लेकिन संयोग इसे ही कहते है कि वो अपनी बहन के घर के पास आकर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सम्मलित नही हो पाई। बताया गया कि दो दिन पहले मंजू तिवारी के ससुर की तेरहवीं थी। तेरहवीं बीताकर वह अपनी बड़ी बहन के दसवां में शामिल होने के लिए सिद्धी गांव जा रही थीं। मृतका के दो पुत्र हैं।