फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman found hanging in the forest

Sonebhadra News: जंगल में फंदे से लटकी मिली महिला

Wed, 29 Nov 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging in the forest
शक्तिनगर। क्षेत्र के हरदहवा बस्ती के समीप रेलवे लाइन पार जंगल में बुधवार की शाम महिला का फंदे से लटका शव मिला। मृतका पति के साथ मजदूरी करती थी। महिला के जंगल की झाड़ियों तक पहुंचने व मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस स्टैंड बाजार के करीब हरदहवा बस्ती आबाद है। इसी के करीब 55 वर्षीय महिला पेड़ की डाली के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराया, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एनटीपीसी के संजीवनी चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया कि मृतका लीलावती (55) और उसके पति शंभू दोनों मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। पति शंभू के अनुसार पत्नी काफी दिनों से मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस घटना से संबंधित पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरी समेत दो ने लगाया फंदा, मौत
सोनभद्र/अनपरा। थानाक्षेत्र के लालटावर स्थित एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के परिजन किसी काम से बाहर गए हैं। मंगलवार की दोपहर लालटावर निवासी रीना कुमारी (22) ने अपने घर में लगे पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल गई। उसकी बड़ी बहन ट्यूशन पढ़ाने गई थी और छोटी बहन घर के काम में व्यस्त थी। छोटी बहन जब कमरे में गई तो देखा कि रीना फंदे से झूल रही है। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। उधर, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हर्षनगर में किशोरी आराधना (14) ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed