फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies due to negligence of quack

Sonebhadra News: झोलाछाप की लापरवाही से महिला की माैत

Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to negligence of quack
कोतवाली क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी एक महिला की रविवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पति का आरोप है कि लापरवाही से उपचार इंजेक्शन लगाने के कारण महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को तड़के मोहनी गांव निवासी कलावती (55) को पेट दर्द व उल्टी होने पर रविवार की भोर में नगर में संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान कलावती की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पति गिरधारी केवट का आरोप है कि झोलाछाप ने लापरवाही पूर्वक इंजेक्शन दवा उपचार किया, जिससे अस्पताल में ही कलावती की मौत हो गई। उक्त झोलाछाप ने कलावती की हालत गंभीर बताते हुए अपनी क्लीनिक के ही एंबुलेंस से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर बीएचयू के चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजन शव को लेकर उसी एंबुलेंस से घोरावल पहुंचे। इसके बाद ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, परिजन और ग्रामीण घोरावल कोतवाली पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही झोलाछाप और प्रबंधक अस्पताल बंद कर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शिवद्वार चौकी इंचार्ज राम ज्ञान यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पति गिरधारी से घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed