{"_id":"6089396f9a53054ac44861f6","slug":"wives-were-campaigning-bsa-suspended-assistant-teacher-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः पत्नी का कर रहे थे चुनाव प्रचार, बीएसए ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः पत्नी का कर रहे थे चुनाव प्रचार, बीएसए ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित
Wed, 28 Apr 2021 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Apr 2021 04:01 PM IST
सार
मामले विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल उदयचंद राय को किया गया नामित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पत्नी को जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ाकर स्वयं उसका प्रचार करना एक सहायक अध्यापक को महंगा पड़ गया। जब इस मामले की शिकायत हुई तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय देवहार पश्चिम में तैनात सहायक अध्यापक मिथिलेश कुमार जायसवाल की पत्नी रिचा जायवाल किरविल क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार हैं। उनका प्रचार मिथिलेश स्वयं कर रहे थे। इसके लिए विधिवत उन्होंने पोस्टर भी लगवा रखा है। दोनों पति-पत्नी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। इसकी शिकायत किसी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पहले फोन करके बाद में फोटो भेजकर कर दी। ऐसे में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने तत्काल मामले की जांच कराते हुए मिले साक्ष्य के आधार पर निलंबित कर दिया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि एक सरकारी सेवक होकर इस तरह से किसी के पक्ष मे मतदान के लिए वोट मांगना गलत है। यह सरकारी सेवक आरचण नियमावली के विपरीत है। ऐसे में उन्होने निलंबित कर दिया गया है। मामले विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल उदयचंद राय को नामित किया गया है। कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए अगर कोई शिक्षक कहीं से भी गलत करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन