{"_id":"580907ee4f1c1b9f1b704af0","slug":"without-congress-government-up-is-not-growing","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गैर कांग्रेस सरकारों से यूपी बेहाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गैर कांग्रेस सरकारों से यूपी बेहाल’
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगवां क्षेत्र में राहुल गांधी संदेश यात्रा को संबोधित करते कृपानाथ पाठक।
नगवां ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को राहुल गांधी कांग्रेस संदेश यात्रा पहुंची। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने वैनी ब्लॉक के सामने धर्मशाला में हुई बैठक में कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा और बिजली का बिल हाफ होगा। उन्होंने कहा कि 27 साल से यूपी में गैर कांग्रेसी सरकारें चली आ रही हैं, इसकी वजह से यूपी बेहाल है।
प्रदेश संगठन मंत्री मधु राय ने कहा कि बगैर कांग्रेस की सरकार आए किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं का भला नहीं होने वाला है। कहा कि पहले की तरह अगर अबकी बार लोगों ने यह मन बना लिया कि कांग्रेस की सरकार बनानी है तो उसे कोई नहीं रोक पाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय, लवकुश केशरी, नूरउद्दीन खां, अरविंद सिंह, श्रवण पांडेय आदि रहे।