फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Winners of Yoga Olympiad honored

योगा ओलंपियार्ड के विजेता किए गए सम्मानित

Wed, 18 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Winners of Yoga Olympiad honored
नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय योगा ओलंपियार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर के दिशा निर्देशन पर कॉलेज परिसर में दो-तीन विद्यालयों के छात्रों द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बच्चों को योगा के महत्व के बारें में जानकारी दी गई। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा रिचा मौर्या प्रथम, सातवीं की छात्रा आर्यन शुक्ला द्वितीय तथा कक्षा छठवीं का छात्र यथार्थ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में इसी विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र नीलेश प्रजापति प्रथम, आदित्य शुक्ला द्वितीय एवं राजीव कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। निर्णायक मंडल में योग गुरु अनीता गुप्ता, ममता गुप्ता व रविशंकर ने जजमेंट किया। इस मौके पर संत जेवियर्स स्कूल के स्पोर्ट्स अध्यापक जगदंबा प्रसाद, सुनील राव, शिक्षिका भावना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed