फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will stop Zika virus by creating a containment zone

कंटेनमेंट जोन बनाकर रोकेंगे जीका वायरस

Mon, 15 Nov 2021 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Will stop Zika virus by creating a containment zone
प्रदेश के कई जिलों में जीका वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। जीका के मरीज की पुष्टि होते ही संबंधित इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया जाएगा। वहां दवाओं के छिड़काव, जांच सहित अन्य बचाव की गतिविधियां तेज की जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोग अब तक उबर नहीं पाए हैं। सैकड़ों लोगों की जिले में मौत हुई थी। इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस बीच जीका वायरस ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट किया है। सभी जनपदों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से करने का निर्देश दिया है। इस काम में निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। जिस क्षेत्र में जीका वायरस के मरीज मिलेंगे, उस इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाकर दवा आदि का छिड़काव कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। जीका वायरस के बचाव के प्रति लोगों को जागरूक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed