फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will make children up to class three proficient in reading, writing and number knowledge

कक्षा तीन तक के बच्चों को पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान में बनाएंगे निपुण

Thu, 21 Jul 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Will make children up to class three proficient in reading, writing and number knowledge
Will make children up to class three proficient in reading, writing and number knowledge - फोटो : SONBHADRA
निपुण भारत कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को डायट परिसर में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में एआरपी के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बीएसए हरिवंश कुमार और डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कक्षा तीन तक के बच्चों को पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल कराने के उद्देश्य से स्कूलों में निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए बृहस्पतिवार को चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई है। इसके तहत बच्चों में बुनियादी भाषा और गणित में कौशल विकास के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए एआरपी को विशेष मास्टर ट्रेनर के रूप में चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा जो फिर ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित करेंगे। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी एआरपी की शत प्रतिशत प्रतिभागिता अनिवार्य होगी। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी राजेश मौर्या, जय किशोर वर्मा, एसआरजी अजय मिश्रा, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed