फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The idol of Vighnaharta Shri Ganpati will be installed at Nehru Chowk in Atal Nagar

Sonebhadra News: अटल नगर के नेहरू चौक पर सजेगी विघ्नहर्ता श्री गणपति की प्रतिमा

Fri, 11 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The idol of Vighnaharta Shri Ganpati will be installed at Nehru Chowk in Atal Nagar
अनपरा औडी मोड नेहरू चौक पर गणेश चतुर्थी की तैयारी में शामिल लोग। संवाद
रेणुसागर। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। वार्ड छह अटल नगर स्थित नेहरू चौक पर युवा सम्राट समिति औड़ी की ओर से गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पूजा पंडाल और विद्युत सजावट का काम जोर-शोर से चल रहा है। समिति पदाधिकारी भानू मोदनवाल, गजानंद शर्मा और राजा सोनी ने बताया कि इस बार आकर्षक पंडाल के साथ भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम भजन-कीर्तन, विभिन्न झांकियां और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा के प्रमुख दिनों में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी। गणेश महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी उत्साह है। अनपरा नगर के अन्य इलाकों में भी गणेश महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। रेहटा, गरबंधा, रेणुसागर, कहुआनाला, अनपरा तापीय परिसर, अटल नगर और औड़ी में भी पूजा पंडाल सजाने और आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पूरे नगर में गणेशोत्सव को लेकर माहौल भक्तिमय होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed