फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will get rid of low-speed network, towers will be upgraded with 4G

Sonebhadra News: लो-स्पीड नेटवर्क से मिलेगा छुटकारा, 4जी से अपग्रेड होंगे टॉवर

Sun, 10 Nov 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Will get rid of low-speed network, towers will be upgraded with 4G
सोनभद्र। प्रदेश के आखिरी छोर पर बसे नक्सल प्रभावित जनपद सोनभद्र के उपभोक्ताओं को लो नेटवर्क की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। जिले के सुदूरवर्ती गांवों में जहां नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, वहां डिजिटल इंडिया के तहत बीएसएनएल 4जी इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है। अब तक सुदूरवर्ती 24 गांवों में 4-जी टॉवर लगाने का काम पूरा भी हो गया है। शेष स्थानों पर लगे पुराने टाॅवरों को 4-जी में अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनांचल के अभी कई गांवों में बीएसएनएल की 2जी व 3जी की इंटरनेट सुविधाएं मिल रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में नेटवर्क की व्यवस्था दुरूस्त करने में जटा हुआ है। जिले में अब तक चुर्क, मारकुंडी समेत करीब 45 स्थानों पर 4जी इंटरनेट की सुविधा शुरू हो गई है। इसमें बिहार की सीमा से सटे गांव चौरा, मड़पा, देवहर, बरवारी समेत 24 स्थानों पर बीएसएनएल के नए 4जी टॉवर लगाए गए हैं। टॉवर लगाने के साथ ही यहां इन इलाकों के उपभोक्ताओं को 4जी इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। शेष करीब 45 स्थानों पर पुराने बीएसएनएल के टॉवर पर 4जी इंटरनेट की सुविधा अपग्रेड करने की कवायद चल रही है। जिन इलाकों में बीएसएनएल के पुराने टॉवर को अपग्रेड करने की कवायद चल रही है, वहां के उपभोक्ताओं को भी 4जी स्पीड का इंटरनेट सुविधा मिलने लगेगी। बीएसएनएल के अधिकारियों की मानें तो चिचलिक गांव, कंजियारी, पनौरा, कोन खलियारी और कचनरवां क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाने का काम होना है। हालांकि अभी इसके लिए वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है।
विज्ञापन

सोनांचल के सुदूरवर्ती गांवों में 4जी के 24 नए टॉवर लगाए गए हैं। इसके साथ ही बीएसएनएल के पुराने टॉवरों को 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है। अब तक 45 स्थानों पर काम पूरा हो गया है। जल्द ही अन्य टॉवरों को भी अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद 4जी स्पीड का इंटरनेट सेवा उपभोक्ताओं को मिलने लगेगी। -धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ-बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed