{"_id":"62151c83b72e682d4952faa7","slug":"wife-working-with-husband-got-hit-by-threshing-machine-husband-s-finger-was-also-cut-to-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति संग काम कर रही पत्नी थ्रेसिंग मशीन की चपेट में अार्इ, बचाने में पति की भी अंगुली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति संग काम कर रही पत्नी थ्रेसिंग मशीन की चपेट में अार्इ, बचाने में पति की भी अंगुली कटी
Tue, 22 Feb 2022 10:55 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:55 PM IST
सार
चिकित्सकों ने बताया की दोनों को गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
राइस थ्रेसिंग मशीन (प्रतीकात्मक फाेटाे)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में पति के साथ थ्रेसिंग कर रही एक पत्नी थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि उसके साथ काम कर रहे पति ने सही समय पर पत्नी की बचा लिया । इस दाैरान उसकी अंगुली भी कट गई। घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन
इन दिनाें गांवाें में खेती का काम तेजी से चल रहा है। अरविंद (40) अाैर सुमित्रा (35) भी धान कुटार्इ में लगे थे। अरविंद ने बताया कि घर पर धान की कुटाई करने आई मशीन अार्इ थी। पत्नी सुमित्रा ऊपरी सतह से धान डाल रही थी।
विज्ञापन
थ्रेसिंग के दौरान अचानक उसकी साड़ी का एक िहस्सा मशीन में फंस गया अाैर सुमित्रा मशीन की ओर खिंच गई। उसके गर्दन के साथ शरीर मे कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं। उसे पत्नी काे बचाने के लए उसे अपनी अाेर खींचा अाैर मशीन से कपड़ा छुड़ाने के दाैरान उसकी अं गुली मशीन से कट गई।
विज्ञापन
परिजन आनन फानन में दाेनाें काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले अाए। चिकित्सकों ने बताया की दोनों को गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य ठीक है।