फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife had broken eye

Sonebhadra News: पत्नी ने फोड़ी थी आंख, अब दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wife had broken eye
कोन थाना पुलिस ने युवक की आंख फोड़ने के मामले में दोनों पक्षों से कुल दस लोगों पर केस दर्ज किया है। देवर की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके पिता और भाइयों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी महिला की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी गुलाम रब्बानी (34) की शादी जून 2020 में महुली निवासी अलकामा परवीन से हुई थी। दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा भी है। गुलाम रब्बानी के परिजनों के मुताबिक मायके जाने के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसी विवाद के बाद अलकामा ने डंडे से पति पर प्रहार कर दिया। आंखों में कई बार उंगली चुभो दी, जिससे आंख की पुतली बाहर निकल गई। कोन पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार की रात पुलिस ने गुलाम रब्बानी के भाई बदरे आलम की तहरीर पर उसकी भाभी अलकमा परवीन, उसके पिता बदरे आलम, भाई आसिफ हुसैन, तौसीफ आलम, सैदुन निवासी महुली थाना दुद्धी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से आंख फोड़ने की आरोपी पत्नी अलकमा की तहरीर पर पुलिस ने एक लाख रुपये के दहेज न देने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति गुलाम रब्बानी, रसीदा बेगम (सास), हसीना खातून (जेठानी), बदरे आलम (देवर), और जउआद अली पर केस दर्ज कराया है। दोनों पक्षों से कुल दस लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं गुलाम रब्बानी को शनिवार की सुबह स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed