{"_id":"5ef235258ebc3e430b255a27","slug":"wife-dies-of-pickup-hit-husband-seriously-injured-sonbhadra-news-vns531838255","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के धक्के से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप के धक्के से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के भठ्ठी मोड़ के पास मंगलवार को दोपहर बाद करीब सवा एक बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। उधर घटना के बाद पिकअप समेत चालक मौके से फरार हो गया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव निवासी शिवचंद (40) पुत्र रामखेलावन और उनकी पत्नी परमसोती (35) दोनों अपने घर चागा म्योरपुर से बाइक से कोतवाली क्षेत्र के धनौरा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही भट्टी मोड़ पहुँचे कि दुद्धी की ओर से आश्रम की ओर जा रही पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घटना में टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और फिर एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महिला परमसोती ने दम तोड़ दिया। जबकि शिवचंद का उपचार जारी है। अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता बब्बन ने बताया कि बेटी दामाद के साथ धनौरा स्थित मेरे घर आ रहे कि एकाएक दुर्घटना हो गई। मेरी बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।