Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   While trying to board the bus, her foot slipped, the nursing student died after coming under the wheels

Sonebhadra News: बस पर चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर, पहिए के नीचे आने से नर्सिंग छात्रा की मौत

Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
While trying to board the bus, her foot slipped, the nursing student died after coming under the wheels
केकराही। कॉलेज जाने के लिए निकली नर्सिंग की छात्रा की बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। बस पर चढ़ने की जल्दी में पैर फिसलने से वह पहिए के नीचे आ गई। घटना मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर करमा थाना क्षेत्र के भरुहा गांव के पास हुआ। होनहार बिटिया की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भरूहा गांव निवासी सुरजन की बेटी संध्या (22) सांई नर्सिंग कॉलेज सजौर में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे संध्या गांव की ही एक अन्य छात्रा के साथ कॉलेज के लिए निकली। गांव के पास पगिया माइनर मिर्जापुर से राबर्ट्सगंज की ओर जाने वाली एक रोडवेज बस को रोका। बस पर सवार होने के दौरान संध्या का पैर फिसल गया। वह गिरकर पहिए के नीचे चली गई। इसी दौरान बस आगे बढ़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार शुरू होते ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही कॉलेज की प्रबंधक डॉ. अनुपमा सिंह, राजेश यादव, राजन सोनी समेत अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंच गए। छात्रा के परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही पुलिस से बातचीत कर पोस्टमार्टम कराने में सहयोग किया। सदर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर, करमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर बस और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

केकराही। भरूहा गांव निवासी संध्या की मौत से परिवार में मातम है। होनहार बेटी के साथ परिवार के सपने भी दम तोड़ गए। जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर बिलख रहे सुरजन सिंह ने कहा कि संध्या जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इस बार अंतिम साल था। स्वास्थ्य विभाग में रहकर वह आम लोगों की सेवा करना चाहती थी। बेटी के ऊपर पूरे परिवार को गर्व था, लेकिन उसकी मौत होने से यह सपना टूट गया। उन्होंने बताया कि दो बहन और एक भाई में संध्या सबसे बड़ी थी। उनका बेटा सक्षम और बेटी समीक्षा अपनी बड़ी बहन संध्या की मदद से पढ़ाई पूरी करते थे। संध्या सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि परिवार का संबल थी, अब वह संबल ही टूट गया। संध्या की मां और परिवार के अन्य सदस्य भी घटना के बाद सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सोतिल में गांव में वाहन के धक्के से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मोनू (5) पुत्री दिलीप यादव निवासी सोतिल की किसी वाहन के धक्के से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मोनू अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। उसी दौरान वाहन की चपेट में आ गई। घोरावल चौकी प्रभारी वंश नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
बभनी। थाना अन्तर्गत नधिरा-बीजपुर मार्ग पर बैरागो मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम पहले से खड़े ट्रक में बाइक सवार व्यक्ति भिड़ गया। युवक की मौके पर मौत हो गई।

बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला निवासी रामअधीन (50) बृहस्पतिवार को अपने ससुराल नधिरा अंत्येष्टि में गए हुए थे। इसके बाद वह शाम को घर जा रहे थे। नधिरा से बकरिहवा मार्ग के बैरागो मोड़ पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed