{"_id":"656392e8132edf2d400afc74","slug":"whenever-i-remember-you-i-kiss-the-tricolor-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6256-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: याद जब भी तुम्हारी आती है, मैं तिरंगे को चूम लेती हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: याद जब भी तुम्हारी आती है, मैं तिरंगे को चूम लेती हूं...
विज्ञापन
दुद्धी। कौमी एकता समिति के संयोजन में स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में श्रोता पूरी रात काव्य रस में गोते लगाते रहे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि और शायरों ने अपनी रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया तो सामाजिक व्यवस्था पर तंज भी कसे।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, विशिष्ट अतिथि विधायक राम दुलार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड रहे। अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने की। अतिथियाें ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोरबा छत्तीसगढ़ से आए कवि हीरामणी वैष्णव ने लड़कियां पापा की परी हैं तो क्या लड़के मम्मी के मगरमच्छ हैं... हास्य पैरोडी से गुदगुदाया। इमरान बनारसी ने जहां हर रंग के हैं फूल वो गुलशन हमारा है, करेगा जो इसे बर्बाद वो दुश्मन हमारा है... से देशभक्ति का संचार कर दिया। कवि शंभू शिखर ने मोबाइल युग पर व्यंग्य करते हुए पढ़ा कि दूल्हा बेचारा रील बनाने में रह गया, दुल्हन ने फेरे पंडित जी के साथ ले लिए..., भूले से भी पत्नी को न एसडीएम तू बनाना... आदि रचनाओं से खूब तालियां बजवाईं। कवियत्री प्रीति पांडेय ने मन की सरहद में घूम लेती हूं, इन हवाओं में झूम लेती हूं, याद जब भी तुम्हारी आती है, मैं तिरंगे को चूम लेती हूं... गीत से एक फौजी के पत्नी की वेदना व्यक्त की। टूंडला से आए कवि लटूरी लट्ठ ने मूंछ पे ताव लगाते घूमें, छप्पर पे नहीं फूंस रहे हैं..., मप्र से आए ओज के कवि अभिराम पाठक ने भारत माता के सैनिक जब सीमाओं पर जाते हैं, ममता के आंचल से चलकर मां का कर्ज चुकाते हैं..., देवरिया से आए मनमोहन मिश्रा ने अमन कतरा रहा है आने से, फायदा क्या नगर बसाने से... सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन मु. शमीम अंसारी व काव्य संध्या का संचालन कमलेश राजहंस ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने स्वागत और मुख्य संरक्षक रवींद्र जायसवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में जुबेर आलम, डॉ. केके चौरसिया, मदन मोहन तिवारी, कुलभूषण पांडेय, अमरनाथ जायसवाल, देवेश मोहन, फतेहमुहम्मद खान, दीपक तिवारी, सभासद राकेश आजाद, रिजवान, बालकृष्ण, नीरज आदि मौजूद रहे।
पांच लोगों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली पांच शख्सियतों को अंगवस्त्रम और अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। सहकारिता क्षेत्र में सेवानिवृत्त सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद, व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र से वंदना श्रीवास्तव व म्योरपुर के रजनीश श्रीवास्तव, दूरदर्शन में सेवा दे रहे इशहाक खान, धनौरा गांव निवासी अध्यापक संतोष सिंह के बेटे आर्यवीर सिंह को हाईस्कूल में 98 प्रतिशत नंबर लाने पर यह सम्मान दिया गया।