फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the police got the tents uprooted, they took out a procession and entered the tehsil

पुलिस ने उखड़वाया टेंट तो भड़के, जुलूस निकालकर तहसील में घुसे

Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
When the police got the tents uprooted, they took out a procession and entered the tehsil
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर तहसील परिसर के रामलीला मंचन पर भूख हड़ताल पर बैठे संघर्ष समि? - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी को जिला बनाने के लिए संघर्ष समिति की भूख हड़ताल के दौरान पुलिस-प्रशासन के अफसरों से प्रदर्शनकारियों की जमकर नोकझोंक हुई। भूख हड़ताल शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने समिति के टेंट-तंबू को उखड़वा दिया। इससे भड़के लोगों ने पूरे नगर में जुलूस निकाला। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए हुजूम के साथ तहसील परिसर में घुस गए। यहां रामलीला मंच पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम-तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। अफसरों पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में 30 घंटे की भूख हड़ताल निर्धारित की थी। इसके लिए सुबह टेंट-तंबू लगाया जा रहा था तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे उखड़वा दिया। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, लिहाजा आंदोलन नहीं किया जा सकता। ये पता चलते ही लोग उग्र हो गए। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने तहसील परिसर खाली कराकर फोर्स लगा दी। गुस्साए प्रदर्शनकारी कचहरी पहुंच गए। यहां से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए तहसील तिराहा पहुंचे। नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उनके आगे पुलिस नाकाम रही।
विज्ञापन

रामलीला मंच पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा, अवध नारायण यादव, उदयलाल मौर्य, अनिल कुशवाहा, शिवशंकर आदि भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कुछ देर बाद तहसीलदार सुरेश चंद शुक्ला मौके पर पहुंचे। संघर्ष समिति के लोगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि प्रस्तावित भूख हड़ताल से पहले ही स्थानीय शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। मौखिक अनुमति भी मिल गई थी लेकिन ऐन वक्त पर जानबूझकर इसमें अवरोध डालकर लोगों को भड़काने की कोशिश की गई है। प्रशासन का यह दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघर्ष मोर्चा अब आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुव्यापारियों का मिला समर्थन, आज बाजार बंद
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर तहसील परिसर स्थित रामलीला मंच पर 30 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति को व्यापारियों का समर्थन मिला है। समर्थन में दुद्धी व्यापार मंडल के व्यापारियों ने 25 सितंबर को दुद्धी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अछैबरनाथ ने व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया है। कहा कि जिला बनाओ संघर्ष समिति के समर्थन में यहां के व्यापारी पूरी तरह से अपनी दुकानें शनिवार को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed