फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the people's representatives will insist, then the city of nectar will be formed

जब जनप्रतिनिधि लगाएंगे जोर, तब बनेगा अमृत शहर

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the people's representatives will insist, then the city of nectar will be formed
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज और आसपास के 17 गांवों को सूरत बदलने का खाका तैयार हो चुका है। अब जनप्रतिनिधियों के तेजी से पहल करने की जरूरत है। सांसद, विधायक शासन स्तर पर जोर लगाकर सीमा विस्तार की लटकी फाइल को मंजूरी दिलाने में सफल हो गए तो नगर पालिका अमृत शहर की सूची में शामिल हो जाएगा। अमृत शहर बनते ही नगरवासियों को पेयजल, जलनिकासी, सड़क समेत अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका राबर्ट्सगंज के विस्तारित क्षेत्र में बभनौली, पकरी, घुवास खुर्द, सजौर, मेहुड़ी खुर्द, सहिजन कला, सहिजन खुर्द, पीथा, कम्हारी, बढ़ौली, पुसौली, इमरती, उरमौरा, छपका, रौप, लोढ़ी और बिचपइ गांवं शामिल होने जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्रों से अधिक विस्तारित इलाकों में राजकीय महिला महाविद्यालय, कई प्राइवेट महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेज, स्कूल कोचिंग सेंटर, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, डीएम, एसपी, सीडीओ समेत कई आलाधिकारी के आवास और दफ्तर हैं। पिछले वर्ष ही जिला प्रशासन ने नगर पालिका सीमा का विस्तार करने की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर फाइल शासन को भेज दिया है। अब सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है। सीमा का विस्तार होते ही नगर पालिका राबर्ट्सगंज अमृत शहर की सूची में शामिल हो जाएगा। सरकार की ओर से अमृत शहर के लिए सीवर, पार्क, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने समेत अन्य विकास कार्य कराने के लिए धन मिलेगा। बता दें कि वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 36689 है, जबकि वर्तमान में करीब 50 हजार आबादी है। नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में भी करीब 60 हजार लोग निवास करते रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सबसे अधिक जलनिकासी की समस्याएं मुंह बाएं खड़ी है। बारिश होने पर नई बस्ती, विकास नगर, अंबेडकर नगर, मंडी मोहाल समेत अन्य मोहल्ले में पानी जमा हो जाता है। इतना ही नहीं पानी कई लोगों के मकानों में भी घुस जाता है।
विज्ञापन

अब जनप्रतिनिधियों से लोगों को उम्मीद
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज और आसपास के गांवों में निवास करने वालों लोगों को सांसद और विधायकों से काफी उम्मीद है, लेकिन कई माननीय लोगों के विश्वास पर खरा नहीं उतर रहे हैं। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। इमरती गांव निवासी रेखा मिश्रा और उरमौरा निवासी सचिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कहा कि जिले में भाजपा के तीन विधायक, इसके अलावा भाजपा और अद समर्थित सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व एक विधायक है। सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शासन स्तर पर प्रयास करेंगे तो सीमा विस्तार की फाइल को मंजूरी मिल जाएगी। बभनौली निवासी रामबली मौर्य और राबर्ट्सगंज के अंबेडकर निवासी शालू पांडेय ने कहा कि नगर पालिका का विस्तार होते ही अमृत शहर बन जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मांग कि है की शासन स्तर पर लटकी सीमा विस्तार की फाइल को मंजूर कराएं, ताकि नगर पालिका की सूरत बदल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज और आसपास के 17 गांवों को विकास की सूरत बदलने का खाका तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट से सीमा विस्तार की फाइल पास होते ही नगर पालिका राबर्ट्सगंज अमृत शहर की सूची में शामिल हो जाएगा। अमृत शहर बनते ही नगरवासियों को पेयजल, जलनिकासी, समेत अन्य समस्याओं से पूर्णरूप से निजात मिल जाएगी।
- प्रदीप गिरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका राबर्ट्सगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed