{"_id":"66a6b3499a9baf1776019178","slug":"when-family-members-scolded-the-girl-climbed-the-power-grid-tower-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116072-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: परिजनों ने डांटा तो पॉवर ग्रिड के टॉवर पर चढ़ी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: परिजनों ने डांटा तो पॉवर ग्रिड के टॉवर पर चढ़ी किशोरी
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के सिद्धी गांव में रविवार की शाम परिजनों की डांट से नाराज होकर किशोरी पावर ग्रिड के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। करीब 40 फीट ऊंचाई चढ़ी किशोरी को नीचे उतारने के लिए पुलिस व परिजन देर रात तक मशक्कत करते रहे।
जब भी कोई टॉवर पर चढ़ता तो किशोरी के और ऊपर जाने से लोग परेशान रहे। सिद्धी गांव के कोलान बस्ती निवासी एक किशोरी (14) के पास से किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद हुआ। शिकायत मिलने पर घर वालों ने उसे डांट लगा दी।
किशोरी को यह इतना नागवार लगा कि वह घर से निकल गई और कुछ दूर पर मौजूद पॉवर ग्रिड के टॉवर पर चढ़ने लगी। आसपास के लोगों और परिजनों की नजर पड़ी तो वह दौड़कर उस ओर पहुंचे। किशोरी को आवाज लगाते हुए नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह ऊपर की ओर ही बढ़ती गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसओ वंदना सिंह फोर्स के साथ पहुंची। आनन-फानन सूचना देकर ग्रिड से आपूर्ति बंद कराई गई। पुलिस ने भी किशोरी को नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत की, मगर बात नहीं बनी। पुलिसकर्मियों ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास किया तो किशोरी भी ऊपर की तरफ बढ़ने लगी।
टॉवर पर पाॅवर ग्रिड की लाइन गुजरी थी, जिससे लोग अनहोनी की आशंका में सहमे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक किशोरी को उतारने की कोशिश जारी रही।