फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat procurement will start at 73 centers in the district from today

Sonebhadra News: जिले में आज से 73 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Fri, 31 Mar 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start at 73 centers in the district from today
जिले में शनिवार से 73 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गेहूं खरीद के लिए सर्वाधिक पीसीएफ और पीसीयू के क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में किसानों को इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 110 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलेगा। सभी केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए बोरे की उपलब्धता प्रर्याप्त है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले में एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद किया जाना है। गेहूं खरीद के लिए अब तक 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 25, पीसीयू के 21,एफसीआई के एक और यूपीएसएस के नौ केंद्र हैं। इन केंद्रों पर एक अप्रैल यानी शनिवार से गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित था। सरकार ने इस बार रबी सीजन 2023-24 में गेहूं का समर्थन मूल्य 110 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। इस वर्ष 2125 रुपये प्रति क्विंटल के दर से क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद किया जाएगा। सभी क्रय केंद्रों पर बोरा की उपलब्धता पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए जिले में 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार से सभी केंद्रों पर गेहूं खरीद किया जाएगा। गेहूं खरीद संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- अमित चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed